Breaking News

दिव्यांगजनों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

दिव्यांगजनों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और उनके उत्थान की मांग उठाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

समिति के तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह ने सरकार से मांग की कि दिव्यांग परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर और बिजली बिल की सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। जिन दिव्यांगजनों की पेंशन किन्हीं कारणों से बंद हो गई है, उनका शीघ्र निस्तारण कर पेंशन की धनराशि खातों में भेजी जाए। इसके अलावा पात्र दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी आवास आवंटित करने और आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने की मांग भी की गई।

विधानसभा अध्यक्ष नन्हे यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिलना जरूरी है। उन्होंने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नन्हे यादव, तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह, अशोक, जितेंद्र, शांति स्वरूप, सज्जाद, कल्लू, धवल, भूरे, जाने आलम, नंदराम, चरन सिंह, बलम सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को। बदायूं। अर्हता …