Breaking News

गरीबों को भी मिलेगा मुफ्त वकील, शाहजहांपुर में बच्चों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी‌।

गरीबों को भी मिलेगा मुफ्त वकील, शाहजहांपुर में बच्चों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी‌।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से रविवार को पिपरोला स्थित किशोर संप्रेषण गृह में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस शिविर में बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि कानून की नजर में सभी को न्याय पाने का अधिकार है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी कोई व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहेगा। ऐसे लोगों को सरकार की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनके माध्यम से देशभर में अब तक 24 लाख से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जा चुका है।

इसके बाद पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में जरूरतमंद लोग निःशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पीड़ितों को मुआवजा, विवादों के निपटारे के लिए मध्यस्थता केंद्र और एलएडीसीएस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-5235 की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की।

शिविर के दौरान किशोर संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विशाल ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया, जबकि सत्यबीर ने देशभक्ति गीत सुनाया। वहीं सौरभ ने देशभक्ति कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में किशोर संप्रेषण गृह के अधिकारी, अध्यापक तथा पीएलवी सैनिक पाण्डेय और योगेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप।

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से …