Breaking News

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम।

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अली इब्राहिम पुत्र असहाब हुसैन ने उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हुआ है, जिसका आयोजन बेंगलुरु (कर्नाटक) में किया जाएगा।

अली इब्राहिम की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता के पीछे यूबीएच क्रिकेट अकादमी, गनेशपुर के कोच मोहसिन हुसैन और आमिर हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों कोचों के मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण से अली ने यह मुकाम हासिल किया है।

उनके उत्तर प्रदेश अंडर-16 टीम में चयनित होने की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की। खलील खान, तारिक महमूद, जावेद खान, वसीम प्रधान, कासिम, कासिफ अतहर, रूबी, अशरफ और शाकिर हुसैन सहित तमाम लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अली इब्राहिम अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के दम पर क्रिकेट जगत में आगे भी सफलता के नए मुकाम हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा, पेट में घुसा स्टील का गिलास; 22 वर्षीय युवक की मौत।

पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा, पेट में घुसा स्टील का गिलास; 22 वर्षीय युवक की …