Breaking News

मौका मिला तो विस क्षेत्र में 60 साल का सूखा खत्म करेगी भाजपा: नमित गुप्ता।

पत्रकारों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में दहगवां ब्लाक प्रमुख के पुत्र ने की दावेदारी।

महेन्द्र सक्सेना

सहसवान, बदायूं। यूं तो यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं था बल्कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान समारोह था। यह कार्यक्रम दहगवां ब्लाक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता और उनके पुत्र नमित गुप्ता की ओर से दीपावली पर आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष गुप्ता और नमित गुप्ता ने कहा कि सहसवान विधानसभा से 1967 में उनके दादा स्वर्गीय अशर्फी लाल गुप्ता जनसंघ के टिकट पर विधायक चुने गए थे। कालांतर में जनसंघ का भाजपा में विलय हो गया। इसके बाद से अब तक सहसवान में कमल नहीं खिल सका। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से उनका परिवार भाजपा का थामे हुए जनता की सेवा कर रहा है।

पार्टी द्वारा जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया उसे तन मन धन से समर्पित होकर चुनाव लड़ाया। हालांकि पार्टी को यहां से सफलता नहीं मिल सकी सहसवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण स्थानीय प्रत्याशी का न होना रहा है। बाहरी प्रत्याशी को जनता ने कभी अपना नहीं माना। इसलिए इस बार पार्टी को स्थानीय और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता पर भरोसा करना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इस पर सहमति जताई। कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि पार्टी इस बार उन्हें विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वह इस क्षेत्र से कमल खिलाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। देखना यह है कि पार्टी इस बार उन्हें विधानसभा चुनाव 2027 में चुनावी समर में उतारती है या नहीं। यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करेगा और इसका न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता को इंतजार रहेगा। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया नगर।

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया नगर। आई एम …