Breaking News

रोडवेज बस चालकों के बीच भिड़ंत, अकबराबाद चौराहे पर घंटों लगा रहा जाम।

रोडवेज बस चालकों के बीच भिड़ंत, अकबराबाद चौराहे पर घंटों लगा रहा जाम।

सहसवान, बदायूं। अकबराबाद चौराहे पर दो रोडवेज बसों के चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों बसें बदायूं से दिल्ली जा रही थीं। चालकों के बीच सड़क पर हुए विवाद के चलते चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, बदायूं से दिल्ली जा रही दोनों रोडवेज बसें सहसवान के अकबराबाद चौराहे पर पहुंचीं, जहां किसी बात को लेकर दोनों बसों के चालक आपस में भिड़ गए। विवाद के चलते बसें सड़क पर रुक गईं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

चौराहे पर लंबा जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। व्यस्त चौराहे पर बस चालकों के बीच हुए विवाद ने यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Spread the love

Check Also

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। संवाददाता, मुबारक …