Breaking News

थाना समाधान दिवस में सीओ तिलहर ने सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

थाना समाधान दिवस में सीओ तिलहर ने सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को थाना तिलहर परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी ने जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रहरियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ …