Breaking News

फर्रुखाबाद में भाभी पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल; मां के लिए बिलखता रहा बच्चा।

फर्रुखाबाद में भाभी पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल; मां के लिए बिलखता रहा बच्चा।

संवाददाता, दीपक शुक्ला

फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी तीन ननदों पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसकी ननदों ने पहले गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि तीनों ननदों ने मिलकर महिला को पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान एक बच्चा अपनी मां को पिटते देख रोता-बिलखता नजर आया। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

फिलहाल मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि तथा पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।

Spread the love

Check Also

उझानी में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच की चेतावनी।

उझानी में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर …