Breaking News

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडरों पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 18 सिलेंडर जब्त।

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडरों पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 18 सिलेंडर जब्त।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर जमा करने के मामले में जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर 18 सिलेंडर बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 13 भरे हुए और पांच खाली सिलेंडर जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार, पूर्ति विभाग की टीम ने थाना कंपिल क्षेत्र के सिकंदरपुर तिहाइया गांव में एक घर पर छापा मारा। यहां से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। विभागीय कार्रवाई के दौरान सभी 18 सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिलेंडरों को कथित तौर पर अवैध रूप से गैस की कालाबाजारी करने के उद्देश्य से जमा किया गया था। विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गैस भंडारण और बिक्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: नर्सिंग होम में BAMS छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल कर आत्महत्या की बात कह रही छात्रा।

फर्रुखाबाद: नर्सिंग होम में BAMS छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल कर आत्महत्या की …