Breaking News

त्योहारों से पहले अलर्ट हुई कासगंज पुलिस, पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल कर परखी तैयारियां।

त्योहारों से पहले अलर्ट हुई कासगंज पुलिस, पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल कर परखी तैयारियां।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। आगामी त्योहारों और शोभायात्राओं के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में नवीन पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और उपद्रव जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

ड्रिल के दौरान पुलिस बल को एंटी रायट गन, अश्रु गैस गन समेत दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही उपकरणों की नियमित सफाई और रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अभ्यास में पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में संयम, सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करना बेहद जरूरी है। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। ऐसे अभ्यासों से पुलिसकर्मियों की तैयारी मजबूत होती है और किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी पटियाली, प्रतिसार निरीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, रिक्रूट आरक्षी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने …