Breaking News

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अगले सप्ताह तक 90% संतुष्टि का लक्ष्य।

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अगले सप्ताह तक 90% संतुष्टि का लक्ष्य।

बदायूं। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि निर्धारित मानक से कम रहने पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अगले सप्ताह तक 90 प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों के निस्तारण और संतुष्टि प्रतिशत की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत का निस्तारण केवल पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उसकी प्रकृति के अनुसार उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कराने को कहा। साथ ही असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देकर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित संतुष्टि मानक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष स्वयं निगरानी करते हुए शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाएं, ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

सुजाबलपुर स्कूल में कम उपस्थिति पर सख्त हुए विशेष सचिव, अभियान चलाने के निर्देश।

सुजाबलपुर स्कूल में कम उपस्थिति पर सख्त हुए विशेष सचिव, अभियान चलाने के निर्देश। संवाददाता, …