Breaking News

आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने किया रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुआ शिव विवाह का मंचन।

आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने किया रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुआ शिव विवाह का मंचन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान, बदायूं। नगर की पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के तहत गुरुवार शाम प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय परिसर में रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने फीता काटकर रामलीला मंच का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मौजूद रामभक्तों ने जयकारे लगाए। इसके बाद रामलीला के पहले दिन शिव विवाह की लीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

रामलीला समिति के अध्यक्ष बॉबी गौतम उर्फ गौतम असावा ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रामलीला सहसवान की धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से लोगों, विशेषकर नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी नरेश पाल सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए रामलीला महोत्सव के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, सभासदों, व्यापारियों और रामलीला समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पहले दिन शिव विवाह की लीला के मंचन के दौरान देर रात तक पंडाल में दर्शकों की भीड़ बनी रही।

Spread the love

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत एसडीएम ने विद्यार्थियों को बताए करियर के रास्ते, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स।

डिग्री के साथ लक्ष्य और तैयारी जरूरी, तभी मिलेगी सफलता। संवाददाता, मोहम्मद वसीम  बहेड़ी, बरेली। …