Breaking News

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने शुरू किया आंदोलन।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी।

सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सहसवान के बैनर तले लेखपालों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

तहसील अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि लेखपालों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें पिछले 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति का मामला, आठ वर्षों से स्थानांतरण, दो वर्षों से पदोन्नति सूची जारी न होना तथा 16 वर्षों से भत्ता वृद्धि नहीं होने जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से परिपत्र जारी किए जाने के बावजूद लेखपालों को पटल सहायक एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्य से अवमुक्त नहीं किया गया है।

तहसील मंत्री सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि संघ द्वारा अपनी मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 अक्टूबर तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो लेखपाल संघ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होगा।

लेखपाल संघ ने प्रशासन से लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण कर आंदोलन समाप्त कराने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …