Breaking News

कासगंज-: दिन दहाड़े दबंगों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को मारी गोली।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: ज़मीनी विवाद के चलते दबंगो ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को दिन दहाड़े गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से जिला उपाध्यक्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल जिला उपाध्यक्ष को डाक्टरों ने जिला अस्पताल से अलीगढ रैफर कर दिया है।

ज़िले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौड़ा वन में उस समय हड़कंप मच गया जब ज़मीनी विवाद के चलते दबंगो ने दिन दहाड़े भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि विवादित भूमि का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है दबंग लोग विवादित भूमि में मकान बना रहे थे विरोध करने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को गोली मार दी। गोली लगने से जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रैफर कर दिया।

बाइट- कुलदीप प्रतिहार, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कासगंज।

बाइट-डॉ. कैलाश बाबू, चिकित्सक, जिला अस्पताल कासगंज।

 

रिपोर्ट-: जुम्मन कुरैशी, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार।

भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो …

error: Content is protected !!