Breaking News

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रामगंगा और खन्नौत नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रामगंगा नदी डबरी घाट पर खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर और खन्नौत नदी लोदीपुर पुल पर 30 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि नदियों में करीब 18 हजार क्यूसेक पानी आने का असर घटने में लगभग 72 घंटे का समय लगता है। आगामी 24 घंटों में जलस्तर स्थिर रहने या अधिकतम 10 से 15 सेंटीमीटर तक ही और बढ़ने की संभावना है।

निगरानी एवं रेस्क्यू: संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। आवश्यकतानुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों (शेल्टर होम) में पहुंचाया जा रहा है।

फसलों के नुकसान का सर्वे: जलभराव से किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन शुरू करा दिया गया है। नियमानुसार सभी पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने तटीय क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों से सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …