Breaking News

डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘संरक्षक दिवस’, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन।

डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘संरक्षक दिवस’, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में विद्यालय के संरक्षक संत सेंट विंसेंट डी पॉल के ‘संरक्षक दिवस’ (पैट्रन्स डे) का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, उत्साह और उल्लास के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

समारोह का औपचारिक शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस, स्टाफ सेक्रेटरी टेंसी मैम तथा स्कूल के हेड बॉय प्रखर वत्स ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत और विशेष नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नाटक (स्किट) के माध्यम से संत विंसेंट डी पॉल के जीवन, उनके सेवा-भाव और निस्वार्थ मानवता के संदेश को मंच पर सजीव कर दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने कहा कि संत विंसेंट डी पॉल का पूरा जीवन समाज के वंचितों और पीड़ितों की सेवा में समर्पित था। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों पर चलते हुए असहायों की मदद करें, दूसरों के प्रति सहानुभूति रखें और समाज के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली प्रगति वही है जिसमें हम दूसरों को भी साथ लेकर आगे बढ़ें।

प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस एवं प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ यह आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …