Breaking News

गंजडुंडवारा: सड़क के गड्ढे ने छीनी खुशियां: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

सड़क के गड्ढे ने छीनी खुशियां: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए पीड़ितों की पहचान गुड्डू पुत्र जाफर हुसैन (निवासी गणेशपुर), श्रीपाल पुत्र गजराज सिंह (निवासी बस्तोली) तथा भीष्मपाल पुत्र चरण सिंह (निवासी गजउरा) के रूप में हुई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट अभिनय कुमार एवं ईएमटी अंकित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गंजडुंडवारा में भर्ती कराया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने सड़क के गड्ढों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …