Breaking News

कासगंज के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर में पूर्व सांसद तंजीम फातिमा और वाइस चांसलर प्रो. जहीरुद्दीन से की मुलाकात।

कासगंज के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर में पूर्व सांसद तंजीम फातिमा और वाइस चांसलर प्रो. जहीरुद्दीन से की मुलाकात।

संवाददाता,‌ वसीम कुरैशी 

कासगंज/रामपुर। कासगंज से पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. तंजीम फातिमा से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर जहीरुद्दीन से भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की गुणवत्ता और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और महत्वपूर्ण संस्थान है। देश के प्रत्येक क्षेत्र में समाज को शिक्षित करने के लिए ऐसे संस्थानों की महती आवश्यकता है, क्योंकि शिक्षा ही समाज की आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण का आधार है।

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रेम सिंह शाक्य ने मोहम्मद आजम खान के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम व प्रभावशाली लोगों को भी आगे आकर अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे शिक्षण संस्थान स्थापित करने चाहिए, ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राशिद अली ने विश्वविद्यालय में नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना का स्वागत किया और अभिभावकों से उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समाजसेवी कुतुब जामई और मुशीर अहमद अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: किरण पाल कश्यप।

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: …