Breaking News

लगातार बारिश से गंजडुंडवारा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजार बंद और बिजली गुल।

लगातार बारिश से गंजडुंडवारा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजार बंद और बिजली गुल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कस्बे में कल से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कस्बे के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा है और अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें पूरी तरह बंद हैं।

बारिश के साथ ही देर रात से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कस्बे की सड़कों और गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न होने और लगातार पानी बरसने से स्थानीय निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने विद्युत निगम और नगर प्रशासन से बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कराने तथा जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: किरण पाल कश्यप।

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: …