Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वर्तमान निर्वाचित सदस्य हरि सिंह ढिल्लो का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण यह सीट रिक्त हो रही है। आयोग के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अवनीश राय ने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ जनपदों के लिए औपचारिक निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन की आधिकारिक अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी। प्रत्याशी 06 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) 07 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर तय की गई है।

शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और 31 अक्टूबर तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में रुहेलखंड और मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले नौ जिले—बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल शामिल हैं, जहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Spread the love

Check Also

सहसवान: मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से गुहार।

मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से …