Breaking News

गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रज़ा राष्ट्रीय भाषा अवार्ड (गोल्ड मेडल) से सम्मानित।

गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रज़ा राष्ट्रीय भाषा अवार्ड (गोल्ड मेडल) से सम्मानित।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

गंजडुंडवारा, कासगंज। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर ग़ालिब इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली में क़ौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ, इंडिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय अल्हैपुर के शिक्षक अलीम रज़ा को राष्ट्रीय भाषा अवार्ड (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और एएमयू के प्रो. जियाउर्रहमान सिद्दीकी ने हिंदी-उर्दू के संगम पर चर्चा की। हरियाणा साहित्यिक एवं संस्कृति एकेडमी के डॉ. जितेंद्र परवाज ने शायराना अंदाज में विचार रखे, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अरबी-फारसी विभागध्यक्ष प्रो. सालेहा रसीद ने हिंदी और उर्दू साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला, और राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विजेंद्र कुमार कसाना ने संघ के कार्यों की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वासिल अली गुर्जर ने पुरस्कार के उद्देश्य बताते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के शिक्षकों का सम्मान कराया। कार्यक्रम के अंत में चौधरी वासिल अली गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …