Breaking News

जरीफनगर पुलिस का कड़ा एक्शन: गोपनीय सूचना लीक कर वसूली करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित, 3 पर मुकदमा।

जरीफनगर पुलिस का कड़ा एक्शन: गोपनीय सूचना लीक कर वसूली करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित, 3 पर मुकदमा।

बदायूं। थाना जरीफनगर में वर्दी की साख को बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। गुमशुदा मोबाइल फोन की गोपनीय और संवेदनशील पुलिस जानकारी बाहर लीक करने के आरोप में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस रैकेट में शामिल ऑपरेटर समेत तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की शुरुआत ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य निवासी हरीश बाबू उर्फ हीरा सिंह की शिकायत से हुई, जिन्होंने अपना गुम/चोरी हुआ मोबाइल वापस पाने के लिए ग्राम पडरिया स्थित प्रेमपाल उर्फ बंटी के सीएससी सेंटर पर ऑनलाइन मदद ली थी। आरोप है कि सीएससी संचालक प्रेमपाल और उसके साथी रंजीत ने आवेदक को फोन मिलने का झांसा देकर 4,000 रुपये ऐंठ लिए। डरा-धमकाकर यह वसूली 4 सितंबर 2026 को की गई थी।

आंतरिक जांच में यह सच उजागर हुआ कि थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद द्वारा चोरी या गुम हुए मोबाइलों से जुड़ा गोपनीय डेटा प्रेमपाल तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद प्रेमपाल और रंजीत चोरी करने वालों से संपर्क साधते थे और खुद को जरीफनगर पुलिस बताकर अवैध वसूली का खेल चलाते थे।

इस खुलासे के बाद 13 सितंबर 2026 को थाना जरीफनगर में मु0अ0सं0 258/2026 के तहत धारा 318(4), 308(2), 308(5), 308(6), 351(3) एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे भ्रष्ट और मिलीभगत वाले कृत्यों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज पुलिस का बड़ा अभियान: रातभर चली दबिश में 23 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में हुए पेश।

कासगंज पुलिस का बड़ा अभियान: रातभर चली दबिश में 23 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में हुए …