Breaking News

बिसौली में एसडीएम प्रियंका गोयल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

बिसौली में एसडीएम प्रियंका गोयल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली: स्थानीय तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना गया। इस दौरान मौके पर ही अधिकांश मामलों का संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया गया।

सोमवार को आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान एसडीएम प्रियंका गोयल ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित हो, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी ताकीद की गई कि वे प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में अंतरसदनीय खो-खो टूर्नामेंट का समापन, ग्रीन और ब्लू हाउस का रहा दबदबा।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में अंतरसदनीय खो-खो टूर्नामेंट का समापन, ग्रीन और ब्लू हाउस का …