Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 35 लाख रुपए के 151 खोए हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 35 लाख रुपए के 151 खोए हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए ये सभी फोन उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिए हैं।

मंगलवार को एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल इनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी। इसी तकनीकी निगरानी के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 151 मोबाइलों को ढूंढ निकाला।

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ महंगा फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शाहजहांपुर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।

इस सफल अभियान के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दे। इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल को ब्लॉक कराने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी या समस्या की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सपा टिकट की रेस में तेज हुई सुगबुगाहट, पैतृक गांव फतेहपुर में मजबूत स्थिति में दिख रहे धीरेन्द्र तोमर।

सपा टिकट की रेस में तेज हुई सुगबुगाहट, पैतृक गांव फतेहपुर में मजबूत स्थिति में …