Breaking News

कासगंज में सोरों कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: दुकान की गुल्लक लूटने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी और तमंचा बरामद।

कासगंज में सोरों कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: दुकान की गुल्लक लूटने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी और तमंचा बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई गुल्लक, 13,120 रुपये की नगद राशि, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोरों कोतवाली क्षेत्र के बरकुला रोड, तोलकपुर चुंगी और बदरिया के पास से घेराबंदी कर इन तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सचिन, रोहित और उसवीर के रूप में हुई है, जो सभी सोरों कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी रोहित के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस खुलासे से क्षेत्र में अपराधियों के हौसलों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

ओवरटेक बना काल! ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत।

मोपेड में पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरते ही ट्रक के नीचे आए पति-पत्नी; …