Breaking News

बहेड़ी: फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई।

बहेड़ी: फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, बरेली। बरेली जिले के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 15 अगस्त का है जब गुरसैली गांव के एक निवासी ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही रहने वाले विशाल सागर पुत्र छोटे लाल ने अपनी फेसबुक आईडी से एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गुरसैली गांव के बाहर से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान 23 वर्षीय आरोपी विशाल सागर ने अपनी फेसबुक आईडी से उक्त वीडियो शेयर करने की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के साथ उपनिरीक्षक अंकित बघेल और हेड कांस्टेबल आवेंद्र सिंह शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …