Breaking News

कासगंज: पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, सहावर थाना प्रभारी लाइन हाजिर; फायरिंग के मामले में अधिकारियों को गुमराह करना पड़ा भारी।

कासगंज: पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, सहावर थाना प्रभारी लाइन हाजिर; फायरिंग के मामले में अधिकारियों को गुमराह करना पड़ा भारी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: जिले के सहावर कस्बे में दो पक्षों के विवाद के बाद हुई फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने और उच्च अधिकारियों को गुमराह करने वाले सहावर प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने सख्त एक्शन लिया है। एसपी ने एसएचओ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का जब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया, तो प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए इसे वर्ष 2021 का पुराना वीडियो बता दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने क्षेत्राधिकारी (CO) सहावर को इसकी निष्पक्ष जांच सौंपी थी। सीओ की जांच में वायरल वीडियो हालिया घटना का ही सही पाया गया। इसके अलावा, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ समय रहते कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह उदासीनता बरती।

जांच रिपोर्ट में लापरवाही और गुमराह करने की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही व उदासीनता बरतने के आरोप में सहावर कोतवाल गोविंद बल्लभ शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मातहतों में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …