Breaking News

कासगंज: अशोक नगर के गंदे नाले में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी।

कासगंज: अशोक नगर के गंदे नाले में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक गंदे नाले से नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाले से बरामद नवजात शिशु एक लड़का बताया जा रहा है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवांछित कृत्य को किसने अंजाम दिया है। इसके लिए आसपास के स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही, नाले और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि नवजात के शव को नाले में फेंकने वाले शख्स की पहचान की जा सके और उसके बारे में अहम सुराग हाथ लग सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …