Breaking News

कासगंज: पिकनिक प्वाइंट पर नहर में डूबा 17 वर्षीय किशोर, तलाश जारी।

कासगंज: पिकनिक प्वाइंट पर नहर में डूबा 17 वर्षीय किशोर, तलाश जारी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिकनिक प्वाइंट के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नहर में नहाने या छलांग लगाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर डूब गया। इस घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 से 5 युवक पिकनिक मनाने के लिए नहर के पास आए थे। इसी दौरान धीरज (17 वर्ष) नामक किशोर ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर के तेज बहाव और गहराई के कारण वह पानी में डूबने लगा।

धीरज को डूबता देख उसके साथी मोहित ने उसे बचाने के लिए तुरंत नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मोहित को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, उसकी हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। डूबे हुए किशोर धीरज की तलाश के लिए फ्लड कंपनी और रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और बचाव दल द्वारा नहर में लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …