Breaking News

अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में संपन्न हुए विद्यार्थी परिषद के चुनाव, विभिन्न पदों पर ये छात्र-छात्राएं हुए निर्वाचित।

अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में संपन्न हुए विद्यार्थी परिषद के चुनाव, विभिन्न पदों पर ये छात्र-छात्राएं हुए निर्वाचित।

सहसवान, बदायूं। अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद के चुनाव अत्यंत निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित माहौल में सफलताપूर्वक संपन्न कराए गए। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन और कल्चरल सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित की गई थी।

विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार

इस चुनाव में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। हेड बॉय पद के लिए अमीर हमजा और हैदर अली चुनाव मैदान में थे, जबकि हेड गर्ल पद के लिए जन्नत नबी और नशरा फातिमा के बीच मुकाबला था। इसी प्रकार स्पोर्ट्स कैप्टन पद के लिए आलिया, हुजैफा, इल्मा, मोहम्मद फैज़, राफिया और उरूज़ उम्मीदवार थे। डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन पद के वास्ते अलायका खान, हम्माद अली, इफरा और शादान ने अपनी किस्मत आजमाई और कल्चरल सेक्रेटरी पद के लिए अब्बाद अनवर, उमैमा शहनवाज़, ज़ारा तथा ज़ोहा चुनावी दौड़ में शामिल थे।

पारदर्शी संचालन और मतदान का उत्साह

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का कुशल संचालन अफ़ज़ल हुसैन और राजेश यादव द्वारा किया गया, जबकि प्रशासनिक हेड अज़ीम अहमद और प्रधानाचार्य निशात फारूकी ने पूरी मतदान प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान के महत्व, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के बुनियादी मूल्यों को करीब से जानने और उन्हें अपने व्यवहार में ढालने का सुनहरा अवसर मिलता है। स्कूल परिसर में ही इस व्यावहारिक अनुभव को प्राप्त करने वाले ये छात्र-छात्राएं भविष्य में देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र विकास और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नतीजों की घोषणा और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम

मतगणना के उपरांत जारी किए गए परिणामों के अनुसार, हैदर अली को विद्यालय का नया हेड बॉय चुना गया है। इसके अलावा नशरा फातिमा ने हेड गर्ल का पद अपने नाम किया, मोहम्मद फैज़ को स्पोर्ट्स कैप्टन, शादान को डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन और उमैमा शहनवाज़ को कल्चरल सेक्रेटरी के रूप में विजयी घोषित किया गया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …