Breaking News

सहसवान: नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा शहर।

सहसवान: नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा शहर।

सहसवान, बदायूं। नगर मंडल में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो प्रमोद संस्कृत पाठशाला से प्रारंभ हुई। नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच तिरंगा लहराते हुए बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यह भव्य तिरंगा यात्रा नगर की प्रमुख संस्कृत पाठशाला से शुरू होकर नवादा, कोतवाली बाजार, विल्सन गंज, राय साहब की कोठी और कचहरी मार्ग से होते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि डीके भारद्वाज के साथ-साथ अबडर शर्मा, अनुज माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, अभीर सक्सेना, ऋतिक सक्सेना, राहुल माहेश्वरी, सार्थक सक्सेना, जयंत शर्मा, सुभाष गौर, हिमांशु माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, दीपक माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, मदन लाल फौजी, अतुल सक्सेना और सौरभ माहेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता, व्यापारी और स्कूली बच्चे पूरी ऊर्जा के साथ मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक …