Breaking News

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, स्कूल पहुंचे छात्र। 

बीएसए के आदेशों की खुली अवहेलना: अवकाश के दिन भी खुले रहे उसावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, स्कूल पहुंचे छात्र। 

उसावा, बदायूं। उसावा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कई इंटर कॉलेज खुले रहे। नगर पंचायत स्थित स्वामी धूम ऋषि इंटर कॉलेज और पुष्प कुंज भगवान दास कन्या इंटर कॉलेज में छुट्टी के बावजूद छात्र स्कूल पहुंचे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 11 अगस्त 2026, मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों कॉलेजों में बच्चे पढ़ाई के लिए आते रहे। कुछ छात्रों ने बताया कि उन्हें छुट्टी की कोई सूचना नहीं मिली थी और वे दूर-दूर से स्कूल पहुंचे थे।

इस संबंध में पुष्प कुंज भगवान दास कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश जौहरी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें अवकाश के आदेश की जानकारी शाम को मिली थी और बच्चों को इसकी सूचना न होने के कारण वे स्कूल आ गए। उन्होंने कहा कि स्टाफ द्वारा प्रार्थना के बाद बच्चों को वापस घर भेज दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब उसावा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों की अवहेलना की गई हो, बल्कि इस क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …