Breaking News

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक, सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में भेजने के निर्देश।

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक, सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में भेजने के निर्देश।

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सोत नदी के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर 03 दिवस के अंदर उच्च स्तर को प्रेषित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व विभाग को सोत नदी के बहाव क्षेत्र का सीमांकन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि नदी के पारिस्थितिक तंत्र, जैव विविधता संरक्षण और अतिक्रमण की रोकथाम के लिए सघन वृक्षारोपण किया जाए। जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए फसल चक्र में परिवर्तन, मनरेगा के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, ग्रे वाटर एवं सीवेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नदी प्रदूषण की निगरानी, डी-सिल्टेशन और जल प्रवाह प्रबंधन जैसे विभिन्न कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए चेक डैम, ड्रिप सिंचाई और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने से संबंधित कार्ययोजनाएं भी तैयार करने को कहा गया। अधिकांश विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, लेकिन नगर पालिका परिषद बदायूं, बिसौली तथा नगर पंचायत उसहैत एवं मुड़िया की कार्ययोजना प्राप्त न होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों को 02 दिवस के अंदर इसे उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सभी प्रस्तावों का समेकन कर सीएसआर के माध्यम से सोत नदी के पुनरुद्धार की विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजने के निर्देश दिए।

जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान वर्ष 2026 में कराए गए वृक्षारोपण की जियो टैगिंग तत्काल पूर्ण कर इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया, वहीं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में सभी संबंधित विभागों को पर्यावरण से संबंधित विभिन्न प्रकार के वेस्ट की सूचना निर्धारित प्रारूप में देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विनीता सिंह, डीसी मनरेगा मीनाक्षी सक्सेना, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अमित कुमार, एलबीसी राकेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …