Breaking News

बिसौली: महाकाल युवा ग्रुप ने लगाया तृतीय विशाल भंडारा, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे।

महाकाल युवा ग्रुप ने लगाया तृतीय विशाल भंडारा, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल युवा ग्रुप की ओर से पूर्णागिरि धर्मशाला पर शिव भक्तों के लिए तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सेवा कार्य से पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

मंगलवार को भंडारे के शुभारंभ से पहले कछला से तृतीय कलश कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर नाथ जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत आयोजकों ने शिव भक्तों को माला पहनाकर सेवा कार्यों की विधिवत शुरुआत की। भंडारे के दौरान पूरा पंडाल ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर हरिओम, श्यामलाल, नगर पालिका सभासद मंगतराम, ओमकार, लटूरी, महेश, अशोक, शिव कुमार, बॉबी, प्रदीप, दिलीप, प्रमोद, नीरज, अजय बाबू, राम, राजेश बाबू, मोंटा, अजय कुमार, धर्मपाल, नंदन, दीपक, हरकेश, सनी, लल्ला, विक्की, नितिन, सोनू, विकास, सागर, तुषार, आशीष, लखन, अनुज, करन, अभिषेक, सौरव, रंजीत, युवराज, शिवम, हनी, ध्रुव, अंकुश, आदर्श, वंश, हर्ष, लव, कुश, रेहान, आर्यन, अतुल जय समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …