Breaking News

कासगंज: जिला न्यायालय की कैंटीन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, भारी मात्रा में आटा और मैदा सीज।

जिला न्यायालय की कैंटीन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, भारी मात्रा में आटा और मैदा सीज।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज के जिला न्यायालय परिसर में स्थित ‘राज जलपान केंद्र’ (कैंटीन) पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने औचक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से कैंटीन संचालकों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य-II कुलदीप सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोई और स्टोर रूम में भारी गंदगी तथा बेहद अस्वस्थकर (अनहाइजीनिक) स्थितियां मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

विभाग की टीम ने मौके से गुणवत्ता की जांच के लिए दूध, रसगुल्ला, मैदा और आटे के नमूने (सैंपल) एकत्र किए। साथ ही, मौके पर पाई गई 4 बोरी आटा और 6 बोरी मैदा को सीज कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सीज किए गए खाद्यान्न का बाजार मूल्य लगभग 16,000 रुपये है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बाईट – कुलदीप सिंह सहायक आयुक्त खाद्य II कासगंज। 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …