Breaking News

पटियाली के गंगा पार क्षेत्र के विकास और गंगा कटान रोकने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

पटियाली के गंगा पार क्षेत्र के विकास और गंगा कटान रोकने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज की पटियाली तहसील के गंगा पार और तटीय क्षेत्रों में विकास की मांग को लेकर आवाज तेज हो गई है। एडवोकेट एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उपजिलाधिकारी पटियाली के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन के जरिए क्षेत्र की गंभीर समस्याओं और बुनियादी विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।

गंगा पार और तटीय क्षेत्रों के लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहने का हवाला देते हुए ज्ञापन में रामताल से हिम्मतनगर बझेरा तथा हंसी नगला-मूंजखेड़ा से राजेपुर कुर्रा तक स्थायी एवं मजबूत बांधों के निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई है, ताकि प्रत्येक वर्ष बाढ़ और कटान से बर्बाद होने वाली उपजाऊ कृषि भूमि और किसानों की आजीविका को बचाया जा सके।

इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों को खाद और कृषि सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने के लिए नगला खिमाई में सहकारी समिति खाद केंद्र स्थापित किए जाने, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को दूर करने के लिए गंगा पार क्षेत्र में एक नए सरकारी अस्पताल की स्थापना करने तथा ओम नगरिया में विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई है।

आवागमन और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कादरगंज पुल पर हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगवाने, नगला जयकिशन व रामताल रोड पर पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलियों का निर्माण कराने तथा वहोरा से सनोड़ी खास तक के सड़क मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन के अंत में यह उम्मीद जताई गई है कि इन सभी मांगों पर समय रहते ठोस कार्रवाई होने से लाखों क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। …