Breaking News

शाहजहांपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

सपा कार्यालय में मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें फूलन देवी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के शोषित व वंचित वर्ग के लिए दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

तनवीर खान ने अपने संबोधन में कहा कि फूलन देवी ने हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष किया। उनका यह ऐतिहासिक संघर्ष समाज में सामाजिक न्याय की आवाज को हमेशा मजबूत करता रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि फूलन देवी का पूरा जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई का एक बड़ा प्रतीक रहा है। वहीं, पूर्व एमएलसी अमित यादव ने भी उनके संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं व पिछड़ों के अधिकारों के लिए उठाई गई बुलंद आवाज को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अनवर अली, शिव प्रताप सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, अवधेश कुमार पाल, श्याम लाल यादव, गायत्री वर्मा, सत्येंद्र यादव और मुनेंद्र पाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …