Breaking News

शाहजहांपुर: रेड क्रॉस कार्यालय में लगा शिविर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए दिव्यांगजनों का किया गया चयन। 

 

रेड क्रॉस कार्यालय में लगा शिविर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए दिव्यांगजनों का किया गया चयन। 

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यालय में एलिम्को कानपुर एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष चयन एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में पात्र दिव्यांगजनों ने पहुंचकर हिस्सा लिया।

एलिम्को कानपुर की प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट डॉ. समृद्धि सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जनपद से लगभग 15 पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पात्रता की कुछ मुख्य शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिनमें आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक, दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक होना, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदक के दोनों हाथों का सही स्थिति में होना भी आवश्यक है। जिन दिव्यांगजनों को पूर्व में इस योजना का लाभ मिल चुका है, उनके लिए पिछली बार लाभ मिलने से लेकर अब तक कम से कम पांच वर्ष की अवधि पूरी होना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जोहरी ने डॉ. समृद्धि सोनी का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एलिम्को के प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रेड क्रॉस सोसायटी भविष्य में भी इस तरह के समाज सेवा और जनहित के कार्यक्रमों में अपना पूर्ण सहयोग देती रहेगी।

शिविर के दौरान पात्रता की जांच के बाद श्रीपाल, शेर सिंह, राजवीर, अरविंद, बिनय, सानू खान, रामसेवक, नीरू, बलजीत, शरीफ, धर्मवीर, तसव्वुर और अरविंद सिंह सहित अन्य पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए सफलतापूर्वक सूचीबद्ध किया गया।

इस अवसर पर बालकृष्ण पांडे, डॉ. बृजेश गुप्ता, अवनीश सक्सेना, रामदास, राम कुमार, विनोद, तरुण देवी, सुबर्ण मिश्रा और अमित कुमार सहित तमाम रेड क्रॉस स्वयंसेवक एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। …