Breaking News

बिसौली: नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खां ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

बिसौली: नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खां ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं: नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खां ने बिसौली स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के लिए उपलब्ध चारे, दवाइयों और उनके रहने के स्थान की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन इसरार खां ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गोवंशों को समय पर भरपेट चारा और पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पशु के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सक को सूचित किया जाए और उसकी उचित देखभाल की जाए।

चेयरमैन ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि गोवंशों की देखभाल और संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोवंशों के पोषण स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने परिसर में हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने तथा गौशाला की अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सेवा और उनका संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए।

इस औचक निरीक्षण के दौरान मोहित गुप्ता, आमिर रजा, सुमित बाबू सहित गौशाला के केयरटेकर और अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: डाक कांवड़ लेने जा रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर। 

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: डाक कांवड़ लेने जा रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, …