Breaking News

बदायूँ/बिसौली-: गाज़ियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।

(उत्तरप्रदेश) बदायूँ/बिसौली-: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ सिविल वार एसोसिएशन ने अदालत के सामने धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मीटिंग कर एक स्वर में पुलिस की बर्बरता की निंदा की और कार्य से विरत रहे।

 

शुक्रवार को सिविल वार एसोसिएशन ने मीटिंग आहूत की। जिसकी अध्यक्षता एड. रामशरण शर्मा ने की। उन्होंने गाजियाबाद की घटना को शर्मनाक बताया। एड. पूर्व अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा अधिवक्ताओं के खिलाफ इस प्रकार की घटना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिवक्ताओं का वर्ग समाज के लिए न्याय का कार्य करता है और अगर उसके साथ ही अन्याय होता है, तो इसे सहन नहीं किया जा सकता। पूर्व सचिव एड. पंकज शर्मा ने मांग की कि अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के लिए जिम्मेदार जिला जज और पुलिस अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए।

एड. रामवीर सिंह यादव ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अनिल गुप्ता, लेखराज सिंह, दिग्विजय शर्मा, बलवीर मिश्रा, भेषज शरण शर्मा, गंगा लहरी उपाध्याय, आशिक अली, राहुल यादव भीष्म, अब्दुल हसन, जुगल किशोर शर्मा, अंसार अली, नितिन पाठक, मोहित शर्मा, तस्लीम अहमद, संजीव कुमार यादव, अनुपम शर्मा, मुशर्रफ अली, अखिलेश यादव, मो. आबिद सैफी, राजकुमार पाल, संजीव मीना, मो. इमरान, प्रवीन शर्मा, ऋषभ मिश्रा, व्योमेश चंद्र, निर्मल कटारिया, सरफराज अहमद खान, संजीव मिश्रा, शकील खान, अभिषेक माथुर, मो. अजीम, संजय शर्मा, आमोद मिश्रा, राकेश शर्मा, चौधरी विजय सिंह, मनोज शर्मा, आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट-: आईएम खान बिसौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार।

भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो …

error: Content is protected !!