Breaking News

कासगंज: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों का हुआ तबादला।

कासगंज: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों का हुआ तबादला।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने चार निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

जारी सूची के अनुसार:

  • दिनेश सिंह: अमांपुर थानाध्यक्ष पद से हटाकर अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।
  • विकास सक्सेना: पुलिस लाइन से हटाकर अमांपुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • जगदीश चन्द्र: ढोलना थाना प्रभारी के पद से हटाकर सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • अवधेश कुमार: सदर कोतवाली में निरीक्षक (अपराध) के पद से हटाकर अब ढोलना थाने का प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक कार्यों की सुगमता और बेहतर पुलिसिंग के लिए किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा …