Breaking News

उघैती: उघैती में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी।

उघैती: उघैती में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी।

उघैती, बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र के रहटनी गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और लात-घूंसे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के साथ-साथ अभद्र भाषा और गालियां भी साफ सुनी जा सकती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।

नोट: वायरल वीडियो में अभद्र भाषा/गालियां हैं, इसलिए दर्शक विवेक से देखें।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!