Breaking News

बिसौली: देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में समर कैंप की धूम, बच्चों ने सीखे कुकिंग, डांस और आर्ट-क्राफ्ट के हुनर।

बिसौली: देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में समर कैंप की धूम, बच्चों ने सीखे कुकिंग, डांस और आर्ट-क्राफ्ट के हुनर।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) में स्कूली बच्चे बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कैंप के तहत कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को रचनात्मकता से जोड़ने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी (कढ़ाई), मेहंदी और रंगोली मंडेला आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विद्यालय की कुशल शिक्षिका कविता कथूरिया और रोमा कपूर के संयुक्त निर्देशन में इन प्रशिक्षण कक्षाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। समर कैंप के दौरान बच्चों ने बेहद आकर्षक व मनमोहक कार्ड्स, आर्ट-क्राफ्ट से घर की साज-सज्जा का अनुपयोगी सामान और क्ले मॉडलिंग की मदद से भगवान शिव, शिवलिंग, श्री गणेश सहित रंग-बिरंगे फूल, फल और सुंदर गुलदस्ते तैयार किए। इसके साथ ही बच्चों को मेहंदी की विभिन्न सुंदर आकृतियों व नए नमूनों को उकेरना भी सिखाया गया, जिसे भारतीय संस्कृति, प्रेम और उत्सव के प्रतीक के रूप में सराहा गया।

शिविर में रचनात्मक कलाओं के साथ-साथ पाक कला (कुकिंग) का प्रशिक्षण भी बेहद खास रहा, जिसमें शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने खुद स्वादिष्ट सैंडविच, चटपटी पापड़ी चाट और खसखस शेक बनाना सीखा। इस बहुआयामी ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, जिनमें मुख्य रूप से अभिउदय पाठक, आदित्य यादव, अन्या सक्सेना, आराध्या यादव, आस्था राजपूत, अथर्व पाराशरी, गौरी चौहान, हर्ष चौधरी, हर्ष सिंह, हितेश गुप्ता, कर्तव्य सक्सेना, काव्यांश गौर, माधव शर्मा, लव शर्मा, जैद आलम, मोनिका पाल, नंदिनी गौतम, राघव पाठक, सक्षम उपाध्याय, श्रद्धा कश्यप, उत्कर्ष यादव, शुभ परमंस, विधि मिश्रा, विधि वार्ष्णेय, अभय सिंह, अभय यादव, अभिनव तिवारी, अनुष्का पाठक, इरफा, गुलफाम, आर्यांश तिवारी, अरशद अली, कोमल यादव, माही गुप्ता, पल्लवी सक्सेना, पारुल प्रजापति, राधिका राठौर, सलोनी गोस्वामी, शाजिया खान, साने अली, शिवांशु प्रताप सिंह, उदित यादव, युविका शंखधार, आरिश खान, अभिनव चौधरी, पवन, प्रियांशु, सपना पाल और भव्य वार्ष्णेय शामिल रहे। समर कैंप के इस सफल आयोजन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। इस अवसर पर स्कूल का समस्त शिक्षक स्टाफ और सहयोगी कर्मचारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!