Breaking News

किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी।

किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी।

बदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिले भर से आए किसानों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने की, जबकि कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, उद्यान, गन्ना एवं बैंकिंग से जुड़े अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक ने किसानों और अधिकारियों के स्वागत से की। इसके उपरांत कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। किसानों को बीज पर मिलने वाले अनुदान, यांत्रिकीकरण योजनाओं और आगामी फसल चक्र हेतु तकनीकी सलाह भी दी गई।

फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो योजना का लाभ बंद।

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता से अवगत कराते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह पंजीकरण नजदीकी जनसेवा केंद्रों पर आसानी से कराया जा सकता है।

साफ कहा गया है कि जो किसान 1 अप्रैल 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं कराएंगे, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं का लाभ बंद हो जाएगा।

21 नवंबर को होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया।

यांत्रिकीकरण योजना के तहत जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की है, उनकी ई-लॉटरी 21 नवम्बर 2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी। चयनित किसानों को विभागीय नियमों के अनुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

गन्ना भुगतान पर मिला आश्वासन।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री चिंरजीव सिंह ने गन्ना भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। इस पर गन्ना विभाग के सचिव/समिति निरीक्षक ने बताया कि शेष भुगतान जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग करने और मिट्टी परीक्षण के महत्व पर जागरूक किया।

साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि ने किसानों को KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) की सुविधाओं और प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!