Breaking News

बस स्टॉप से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

बस स्टॉप से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

मुजरिया ,बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव मुड़सान नगला निवासी जयदेव पुत्र गंगाराम अपने किसी रिश्तेदार को बस स्टॉप पर छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहा था।

हसुआ नगला तिराहे के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जयदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक जयदेव की सिर्फ 8 दिन पहले ही शादी तय हुई थी, जिससे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

फाइल फोटो 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!