Breaking News

श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत — मुख्यमंत्री नायडू ने जताया गहरा शोक।

श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत — मुख्यमंत्री नायडू ने जताया गहरा शोक।

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान अचानक एक ओर से भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोग गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति बन गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मैं बेहद दुखी हूं। श्रद्धालुओं की मृत्यु हृदय विदारक है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में कोई लापरवाही न बरती जाए और राहत व बचाव कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। साथ ही जिला प्रशासन से हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एकादशी के अवसर पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने और निकासी व्यवस्था पर्याप्त न होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति को सामान्य किया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!