Breaking News

चंदौली में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बच्चों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।

चंदौली में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बच्चों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चहनियां (चंदौली)। बलुआ क्षेत्र के बाल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को दो दिवसीय 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेन्द्र प्रताप तिवारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने कहा कि — “आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ खेलकूद से उनका सर्वांगीण विकास संभव है। हमें युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना चाहिए ताकि वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।”

अध्यक्षता कर रहे पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह ने कहा कि — “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाता है। हर बच्चे को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ना चाहिए।”

प्रतियोगिता के परिणाम:

बालिका वर्ग (14 वर्ष):

600 मीटर दौड़ – विन्दू पटेल (जौनपुर) प्रथम, अंजू पासवान (वाराणसी) द्वितीय, अंकिता पाण्डेय तृतीय, आंचल (चंदौली) चतुर्थ।

बालिका वर्ग (17 वर्ष):

800 मीटर दौड़ – नंदनी राजभर (गाजीपुर) प्रथम, आरती यादव (गाजीपुर) द्वितीय, उजाला यादव (गाजीपुर) तृतीय, प्रियंका निषाद (चंदौली) चतुर्थ।

बालिका वर्ग (19 वर्ष):

400 मीटर दौड़ – मनीषा राय (चंदौली) प्रथम, अंकिता विश्वकर्मा (गाजीपुर) द्वितीय, लक्ष्मी राजभर (गाजीपुर) तृतीय।

800 मीटर दौड़ – मनीषा राय (चंदौली) प्रथम, प्रकृति यादव (वाराणसी) द्वितीय, खुशबू चौहान (वाराणसी) तृतीय।

बालक वर्ग (14 वर्ष):

600 मीटर दौड़ – चंचल मौर्य (जौनपुर) प्रथम, आर्यन राजभर (वाराणसी) द्वितीय, धवन (वाराणसी) तृतीय, अलखनंदन यादव (गाजीपुर) चतुर्थ।

बालक वर्ग (17 वर्ष):

800 मीटर दौड़ – सुजीत यादव (वाराणसी) प्रथम, अनिल विंद (गाजीपुर) द्वितीय, अश्विनी कुमार (गाजीपुर) तृतीय, उत्कर्ष रावत (जौनपुर) चतुर्थ।

बालक वर्ग (19 वर्ष):

600 मीटर दौड़ – सत्यम कुमार (वाराणसी) प्रथम, कौशलेन्द्र साहनी (चंदौली) द्वितीय, विन्द्रेश (जौनपुर) तृतीय।

800 मीटर दौड़ – अंकुर (जौनपुर) प्रथम, कुनाल वर्मा (वाराणसी) द्वितीय, शुभम सरोज (जौनपुर) तृतीय, आकाश कुमार विंद (गाजीपुर) चतुर्थ।

गोला फेंक प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग):

प्रशांत खरवार (गाजीपुर) प्रथम, सुभांशु रजक (जौनपुर) द्वितीय, राहुल विश्वकर्मा (गाजीपुर) तृतीय, अमन यादव (वाराणसी) चतुर्थ।

लंबी कूद:

रजत कुमार (वाराणसी) प्रथम, राम अनुज (वाराणसी) द्वितीय, रजक चौहान (जौनपुर) तृतीय।

चक्र फेंक प्रतियोगिता (बालिका वर्ग):

शालिनी (चंदौली) प्रथम, श्रेया पटेल (चंदौली) द्वितीय।

कार्यक्रम में धनंजय सिंह, संत सेवक सिंह, उमेश सिंह, श्यामसुंदर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बिपिन सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुजीत सिंह, महताब अहमद, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!