Breaking News

शोक संवेदना व्यक्त करने दबतोरी पहुँचीं साध्वी प्राची।

शोक संवेदना व्यक्त करने दबतोरी पहुँचीं साध्वी प्राची।

बिसौली। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची बुधवार को बिसौली क्षेत्र के गाँव दबतोरी पहुँचीं, जहाँ उन्होंने समाजसेवी राज मिश्रा के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व राज मिश्रा के बड़े भाई नीरेंद्र मिश्रा का निधन हो गया था। इस दुखद घड़ी में साध्वी प्राची ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने नीरेंद्र मिश्रा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

इस अवसर पर राज मिश्रा, सुरेश मिश्रा, घनेंद्र मिश्रा, बबलू मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा सहित परिवारजन व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …