Breaking News

कासगंज-: कासगंज पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक।

जल शक्ति मंत्री ने भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत की बेटी की शादी में भी की शिरकत।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: जनपद में आज उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने कासगंज जनपद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनपद के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और जनपद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की बेटी की शादी कार्यक्रम में भी शिरकत की।

आपको बता दें कि कासगंज जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह का आगमन हुआ। जहां कासगंज में आगमन के दौरान उन्होंने नदरई गेट स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में डीएम मेधा रूपम और एसपी अंकिता शर्मा सहित संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद में हो रहे है विकास कार्यों व अन्य परियोजनाओं के चल रहे कामकाज के बारे में जानकारी ली। वहीं समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद स्वतंत्र देव सिंह कासगंज शहर के एक निजी शादी गार्डन में पहुंचे। जंहा उन्होंने भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की बेटी की शादी समारोह कार्यक्रम में शिरकत करके बधू को आशीर्वाद दिया।

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार।

भांग की दुकान से हो रही थी गांजा की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी, दो …

error: Content is protected !!