Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में छात्रों और चिकित्सकों को किया जागरूक।

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में छात्रों और चिकित्सकों को किया जागरूक।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत 19 नवंबर को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और अन्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह सहित परिवहन विभाग और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न। संवाददाता, दीपक शुक्ला  …