Breaking News

20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर, मतदाताओं को मिलेगा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण।

20 नवंबर से शुरू होंगे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर, मतदाताओं को मिलेगा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण।

बदायूं। जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20 नवंबर 2026 से सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों पर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन, प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय अथवा तहसील मुख्यालय पर डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

इन केंद्रों पर मतदाताओं को बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। साथ ही ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। मतदान के बाद वीवीपैट की पर्ची में दर्ज चुनाव चिह्न को भी मतदाता देख सकेंगे।

सभी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक केंद्र पर ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी रखने वाले अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती की जाएगी, जो मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझाएंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न।

फर्रुखाबाद में 19वें सेवाव्रत अनुष्ठान में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न। संवाददाता, दीपक शुक्ला  …